देवरिया, अप्रैल 28 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड तरकुलवा में 'फार्मर रजिस्ट्री' कार्य में लापरवाही बरतने वाले 9 पंचायत सहायकों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया है। शासन की प्राथमिकता वाली इस योजना में अपेक्षित प्रगति न होने पर अधिकारियों ने समीक्षा की, जिसमें कई पंचायत सहायकों की उदासीनता सामने आई।जहां एक ओर पंचायत सचिव तकनीकी समस्याओं से जूझते हुए भी कार्य को आगे बढ़ाने में लगे हैं, वहीं कुछ पंचायत सहायक बार-बार निर्देश मिलने के बावजूद पोर्टल पर काम शुरू करने में भी आनाकानी कर रहे थे। बीडीओ परशुराम राम ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री कार्य में रुचि न दिखाने और लगातार निर्देशों की अनदेखी करने पर संबंधित पंचायत सहायकों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। यह भी पढ़ें- प्रगति खराब होने पर तीन बीडीओ का वेतन रोका यह भी पढ़ें- पंचायत सहायक...