बरेली, मई 23 -- ट्रेनों की गति रोक रहे ब्लॉक 82 लोगों ने टिकट कराए कैंसिलबरेली, वरिष्ठ संवाददाता। ट्रेनों का संचालन पटरी पर नहीं आ रहा है। ब्लॉक ट्रेनों की रफ्तार में बड़ी बाधा बने हुये हैं। शनिवार को भी काफी ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। ट्रेनें एक-नौ घंटा तक देरी से पहुंचीं। यात्री ट्रेनों के इंतजार में परेशान हुये। ट्रेनों की लेट लतीफी के चलते शाम तक 82 लोगों ने टिकट कैंसिल कराये।रेलवे के अनुसार, 04514 चंडीगढ़ स्पेशल 5.00 घंटा विलंब से आई। इस ट्रेन को दोपहर 13:38 बजे पहुंचना था। लेट होने से शाम को 18:38 बजे आई। 04313 योगनगरी स्पेशल 9 घंटा विलंब से दोपहर 14:55 बजे पहुंची। वैसे इस ट्रेन का सुबह 5:55 बजे बरेली आने का समय है। 04830 जोधपुर स्पेशल 5.00 घंटा देरी से 14:31 बजे आई। 13035 हावड़ा दून एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से पौन घंटा विलंब...