बांदा, जून 29 -- बांदा। बेहतर कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक ने 9 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। एसपी पलाश बंसल द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन आख्या भेजने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षक राजेन्द्र सिंह राजावत को प्रभारी निरीक्षक बबेरू से प्रभारी निरीक्षक महिला सहायता प्रकोष्ठ, निरीक्षक संजय द्विवेदी को जनशिकायत प्रकोष्ठ/सोशल मीडिया सेल से प्रभारी निरीक्षक बबेरू भेजा गया। वहीं निरीक्षक मिथलेश कुमार सिंह को महिला सहायता प्रकोष्ठ से जनशिकायत प्रकोष्ठ/सोशल मीडिया सेल का प्रभारी और उपनिरीक्षक रोशनलाल सरोज को चौकी प्रभारी महुटा (थाना अतर्रा) से चौकी प्रभारी विद्यावासिनी (थाना गिरवां) नियुक्त किया गया। जबकि उपनिरीक्षक सौरभ सिंह को थाना बिसंडा से चौकी ...