बोकारो, मई 1 -- अंगवाली, प्रतिनिधि। सीसीएल बीएंडके एरिया के सुरक्षा प्रभारी मनोज तिवारी ने पेटरवार थाना में आवेदन देकर चलकरी दक्षिणी पंचायत के नौ नामित सहित एक सौ अन्य अज्ञात ग्रामीणों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने तथा प्रबंधन को नाहक परेशान किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। एरिया सुरक्षा प्रभारी के आवेदन के अनुसार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीसीएल बीएंडके क्षेत्रीय प्रबंधन के अधिकारियों की टीम महिला-पुरुष सुरक्षा जवानों के साथ चलकरी दक्षिणी की सोनाडीह टोला क्षेत्र में 8.5 मेगावाट का सोलर प्लांट लगाने को लेकर कथित रूप से उक्त चयनित स्थल पर भूमिपूजन करने के लिए तैयारी के साथ पहुंची थी। यह भी पढ़ें- पेटरवार के गांव होंगे बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर, पावर कट की समस्या से ग्रामीणों को मिलेगी निजात ऐसे में यहां पंचा...