मुजफ्फर नगर, जून 9 -- मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक मुजफ्फरनगर के चेयरमैन ठाकुर रामनाथ सिंह ने मंगलवार बैंक के विभिन्न कार्यकलापों की समीक्षा की। समीक्षा में मुजफ्फरनगर व शामली के सहायक आयुक्त सहकारिता अरमर्दन सिंह गौर और धर्मेन्द्र कुमार के साथ जिला सहकारी बैंक के सीईओ राजेश कुमार तथा बैंक मुख्यालय के सभी अनुभाग प्रबंधकों ने भाग लिया। बैठक में शामली व मुजफ्फरनगर में नवगठित समितियों के कार्य संचालन पर चर्चा की। बैंक सचिव ने कराया कि मुजफ्फरनगर जनपद की सभी नए नौ समितियों ने कार्य प्रारंभ कर दिया है। शामली जनपद की शामली उत्तरी समिति में आज से कार्य प्रारंभ हो गया है। ठाकुर रामनाथ सिंह ने थानाभवन, दभेडी खुर्द, गुज्जरपुर, हींड, भन्डूरा, भनेडा उद्दा, चैसाना, सिलावर और झिंझाना समितियों को जल्द संचालित करने के निर्देश दिए। बैंक सचिव राजेश कुमार ने...