शामली, मार्च 21 -- पूर्वी यमुना नहर के किनारे स्थित प्रसिद्ध सिद्ध पीठ श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर में नौ दिवसीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ के दूसरे दिन मां दुर्गा की कृपा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। यज्ञ स्थल पर हजारों श्रद्धालु एकत्र हुए, जहां कथा व्यास ब्रजमोहन सेमवाल ने सभी को संबोधित करते हुए इस महायज्ञ की महिमा और महत्व को विस्तार से बताया। यह महायज्ञ मां चंडी दुर्गा।को समर्पित है, जिसमें सहस्त्र एक हजार बार चंडी पाठ और हवन के माध्यम से आहुतियां दी जा रही हैं। ऐसा यज्ञ सनातन परंपरा में अत्यंत शक्तिशाली माना जाता है, जो जीवन के संकटों, ग्रह दोषों, पारिवारिक बाधाओं को दूर करने के साथ-साथ सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और आध्यात्मिक उन्नति प्रदान करता है। शास्त्रों के अनुसार, कलियुग में चंडी यज्ञ विशेष फलदायी होता है, क्योंकि यह मां दुर...