हाजीपुर, मई 19 -- जंदाहा,संवाद सूत्र। प्रखंड के शाहपुर गांव स्थित सौतीनिया इंडा फ़न्ना पोखर बाबा योगी स्थान के समीप आगामी 24 मई से 2 जून तक होने वाले 9 दिवसीय श्री हनुमत महायज्ञ,पार्थिव रुद्राभिषेक पूजन एवं संगीतमय श्री राम कथा की तैयारी को लेकर आयोजक कमेटी के सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक की चर्चा बैठक में शांतिपूर्ण तरीके से 9 दिवसीय महायज्ञ की सफलता पर गहन मंथन करते हुए महायज्ञ को लेकर जारी तैयारी की समीक्षा की गई। बताया गया कि आगामी 24 मई को सुबह 7 बजे से कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु कलश यात्री कन्या एवं महिला शामिल होंगे। वहीं यज्ञ मंडप एवं पंडाल की तैयारी जोर-शोर से जारी है। जबकि महायज्ञ में विभिन्न देवी-देवताओं के स्थापित होने वाले आकर्षक प्रतिमा की तैयारी में य...