बिजनौर, फरवरी 10 -- रेहड़। कस्बा रेहड़ के सिद्ध आश्रम गादला कुटी स्थल पर आयोजित नौ दिवसीय श्री शिव महापुराण के शुभारंभ से पूर्व कस्बा रेहड़ में मंगल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा रेहड़ के पीपल वाले शिवमंदिर से वैदिक रीति के अनुसार हवन-पूजन के उपरांत शुरू की गई। एक सौ एक महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश व मुख्य यज्ञमान राजेन्द्र विश्नोई ने सपत्नीक श्री शिव महापुराण सिर पर धारण कर कलश यात्रा निकाली। धार्मिक भजनों व भगवान शिव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। जगह-जगह नगरवासियों ने कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। गादला कुटी स्थल पर जाकर कलश यात्रा संपन्न हुई। कथा के पहले दिन कथा वाचक आकाश कृष्ण शास्त्री महाराज द्वारा भगवान शिव की महिमा का सुंदर रोचक ढंग से संगीतमय वर्णन किया गया। नौ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक संस्था दीपा द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.