मुजफ्फरपुर, जून 19 -- गायघाट,एक संवाददाता। जारंगडीह स्थित पेट्रोल पंप के समीप नौ दिवसीय श्रीश्री 108 महाविष्णु यज्ञ का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। 1101 कन्याओं ने गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। बेनीबाद स्थित बागमती नदी के घाट पर वाराणसी से पधारे आचार्य पंडित ओमकार भारद्वाज के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में जलबोझी की। इसके बाद श्रद्धालु कलश लेकर यज्ञ स्थल पर पहुंचे, जहां वैदिक रीति से यज्ञ का शुभारंभ हुआ। वृंदावन से पहुंचीं कथावाचिका कुमकुम पांडेय शनिवार से श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगी। इसके अलावा रासलीला सहित अन्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी व्यवस्था की गई है। साध्वी सिया किशोरी के सहयोग से हो रहे यज्ञ को सफल बनाने में रंजीत सिंह, निलेश सिंह, नवल किशोर सिंह व अविनाश कुमार सहित बड़ी संख्या में ...