सहरसा, अप्रैल 20 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक संवाददाता। बनमा ईटहरी प्रखंड के कासिमपुर गांव में सोमवार से नौ दिवसीय श्री श्री 108 श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ होगा। यह आयोजन ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। प्रथम दिन कलश यात्रा के साथ यज्ञ की विधिवत शुरुआत होगी। यज्ञ 20 अप्रैल से 29 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यज्ञ स्थल पर कथा एवं अन्य कार्यक्रमों को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। समिति के सदस्य अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। समिति के बिमलेश भगत सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। यह भी पढ़ें- बरहोग में 23 से होगा महायज्ञ इस आयोजन में अनुमंडल क्षेत्र के तीनों प्रखंडसिमरी बख्तियारपुर, सलखुआ...