चंदौली, फरवरी 13 -- शिकारगंज। चकिया विकास खण्ड के रघुनाथपुर गांव स्थित हनुमान मन्दिर पर हनुमंत कृपा श्रीराम कथा सेवा समिति की ओर से आगामी 17 फरवरी से नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम का आयोजन किया गया है। कथा 25 फरवरी तक चलेगी। शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक कथा का आयोजन होगा। जिसमें मुख्य वक्ता अयोध्या से पधारे पं हरिओम तिवारी जी कथा का श्रवण कराएंगे। इसकी जानकारी कथा समिति के अध्यक्ष तारकेश्वर मिश्रा ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...