मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- बंदरा। पीयर चौक स्थित ब्रह्मस्थान में गुरुवार को चैत्र नवरात्र व नौ दिवसीय श्रीराम कथा को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ 1001 कन्याओं ने बूढ़ी गंडक के रतवारा ढोली घाट पर जलबोझी की। इसके बाद श्रद्धालु यज्ञ स्थल पर पहुंचे, जहां कलश की स्थापना की गई। 20 से 28 मार्च तक आचार्य महेश्वर कृष्ण सांवरिया महाराज श्रीराम कथा का वाचन करेंगे। इधर, तेपरी शिवनगर स्थित श्रीरामजानकी ठाकुरबाड़ी में आयोजित नौ दिवसीय सीताराम नामधुन नवाह महायज्ञ को लेकर कन्याओं ने तेपरी स्थल घाट पर जलबोझी की। इस मौके पर अमर राय, गणेश राय, कृष्णनंदन राय, सकींद्र राय, बुधराम राय, संजय राय, अरुण राय आदि थे। वहीं, नूनफारा स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...