वाराणसी, मार्च 28 -- वाराणसी। डाफी स्थित कमला आर्शीवाद वाटिका में नौ दिवसीय श्रीमद्देवी भागवत कथा 29 मार्च से होगी। संत रविदास पार्क नगवा स्थित श्रीदुर्गा माता छाया शक्तिपीठ की संस्थापिका साध्वी गीताम्बा तीर्थ श्रीमद्देवी भागवत कथा का अमृतपान कराएंगी। कथा के आरंभ से पूर्व 29 मार्च को शाम चार बजे सीर गोवर्धनपुर स्थित चौरा माता मंदिर से मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...