दुमका, दिसम्बर 26 -- जामा, प्रतिनिधि। यदुवंशी जागरण मंच कैराबनी के तत्वावधान में जामा प्रखंड के आसनसोल कुरुवा पंचायत अंतर्गत कैराबनी गांव में चल रहे नौ दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ सह राम कथा में गुरुवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। काशी बनारस से आए कथावाचक अजय परासर के कथा वाचन के दौरान उपस्थित श्रद्धालु भक्तिरस में डूबे रहे। वे 28 दिसंबर तक कथा वाचक करेंगे एवं कार्यक्रम समापन यज्ञ हवन के साथ बाल संत बाबा त्यागी, हरेंद्र शास्त्री, धर्मेंद्र पांडे एवं विष्णु शंकर दुबे कथावाचन करेंगे। समिति के सदस्यों ने बताया कि कथावाचक के बाद विदाई समारोह के साथ 172वां शिव शक्ति महायज्ञ का समापन किया जाएगा। इस मौके पर राजीव कुमार पंजियारा, गुण सागर पंजियारा, बिष्णु, बुलेश, वीरेन्द्र, अमरेन्द्र, अनुपलाल, सुभाष, बत्तीस, रूपेश, संदीप, राधेश्याम, मनोज, मोह...