सीतामढ़ी, अप्रैल 26 -- सुप्पी। प्रखंड क्षेत्र के बराही चिन्तामन टोला में विगत नौ दिनों से चल रहे शिव शक्ति प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का समापन शनिवार को हो गया। महायज्ञ में भगवान शंकर, माता पार्वती, भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय समेत शिव दरबार के लगे मूर्तियों को विद्वान पंडितों द्वारा विधि विधान पूर्वक श्रद्धा-भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की गयी।महायज्ञ के अवसर पर अयोध्या धाम से पधारे प्रवचनकर्ता मधूसुदानाचार्य महाराज द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। महायज्ञ के अवसर पर चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के अवसर पर आस-पास के ग्रामीणों की भाड़ी-भीड़ देखी गयी। यह भी पढ़ें- नौ दिवसीय श्री राम कथा सह यज्ञ महोत्सव शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...