नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ के लिए निकली भव्य कलश यात्रा
कुशीनगर, मई 18 -- कुशीनगर। हाटा ब्लॉक के ग्राम नैकाछपरा के अमरपुर स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले नौ दिवसीय श्रीरुद्र महायज्ञ के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। हाथी, घोड़े और गाजे-बाजे के साथ निकली यात्रा में विभिन्न गांवों से जुटीं कन्याएं सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं। चिलचिलाती धूप के बीच हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया।कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर मदरहा, जुड़वनिया, नैकाछपरा और अमरपुर होते हुए महुआडीह स्थान स्थित छोटी गंडक नदी पहुंची। वहां यज्ञाचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से कलशों में पवित्र जल भरवाया। इसके बाद श्रद्धालु महुआडीह, लौंगरापुर और भरवलिया होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचे, जहां यज्ञ मंडप में कलश की स्थापना की गई। यह भी पढ़ें- लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.