मुजफ्फरपुर, मार्च 22 -- साहेबगंज। थाना रोड स्थित रामजानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में नौ दिवसीय श्रीश्री 1008 श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में हाथी, घोड़े, ऊंट के अलावे रथ आकर्षण का केंद्र था। यज्ञाचार्य पंडित निशांत कुमार तिवारी ने बताया कि सोमवार की शाम कथावाचिका साध्वी देवी पूजा द्वारा श्रीमद्भागवत पुराण महायज्ञ कथा सुनाई जाएगी। यजमान दिवाकर प्रसाद सिंह, सुषमा कुमारी, लखेंद्र राम, कांति देवी, महंत रामजीदास, पूर्व मंत्री राजू कुमार सिंह, सुदामा दास, स्वामी उपेंद्राचार्य, आयोजन समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार, दीनानाथ कुमार, कन्हैया चौधरी, डॉ नरेश कुमार, ललित कुमार, अनिल कश्यप, शंभू सिंह, कृष्णकुमार गुप्ता, पूर्व मुखिया महेश्वरी सिंह, सुनील मिश्र आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.