गिरडीह, अप्रैल 14 -- गावां प्रतिनिधि। गावां प्रखंड अंतर्गत कोनी गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 1008 भगवती प्राण प्रतिष्ठा सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सतचंडी ज्ञान महायज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु महिलाएं, युवतियां एवं पुरुष शामिल हुए। महिलाएं सिर पर सुसज्जित कलश लेकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंचीं। कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। श्रद्धालु "जय माता दी" और "हर-हर महादेव" के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया तथा पेयजल सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई। यह भी पढ़ें- नोनगांव में आज निकाली जाएगी भव्य कलश यात्रा भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों की ध्वनि से वातावरण पूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.