जौनपुर, मार्च 28 -- खेतासराय। नगर के गोलाबाजार रामलीला मैदान में चैत्र नवरात्र के मौके पर आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शनिवार को हवन-यज्ञ और पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने यज्ञ कुंड में आहुतियां दीं। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। विश्राम दिवस पर कथा वाचक सुधीरआनंद महाराज ने नवधा भक्ति का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कथा के दौरान हुई हल्की बूंदाबांदी को शुभ संकेत बताते हुए उन्होंने कहा कि समापन के समय बारिश की बूंदें पड़ना कथा की सफलता का प्रतीक माना जाता है। हवन-यज्ञ में रूपेश गुप्ता मोनू, रवि बरनवाल, आनंद जायसवाल, भृगुनाथ जायसवाल, सोचन सेठ, राधेश्याम जायसवाल, राजेश सेठ, शुभम प्रजापति और प्रखर बरनवाल सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.