भागलपुर, मई 23 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि प्रखंड के बाराहाट पंडाल पर हर तीसरे वर्ष की भांति मलमास पर आयोजित नौ दिवसीय अखंड रामधुन संकीर्तन इस साल भी चल रहा है। जिससे क्षेत्र का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। जबकि अष्टयाम में खास आकर्षण का केंद्र पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से पधारी पुरुष-महिला की कीर्तन मंडली है जो कीर्तन के साथ भाव पूर्ण नृत्य भी कर रहे हैं। इसके अलावा कमलचक, रांगाबाद, लाहिड़ी आदि के कीर्तन मंडली भी श्रद्धालुओं को खूब लुभा रहे हैं। यह भी पढ़ें- नौ दिवसीय अखंड संकीर्तन से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...