जमशेदपुर, मार्च 24 -- एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में 13 मार्च को भर्ती होने के बाद नौ दिन से लापता मरीज सुनील यादव का शव सोमवार को अस्पताल परिसर की झाड़ियों में मिला। बावजूद इसके अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। इधर, शव मिलने के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। एमजीएम इमरजेंसी के बेड नंबर दो पर 54 वर्षीय सुनील यादव को भर्ती कराया गया था। उन्हें कमजोरी, सांस लेने में परेशानी सहित कई समस्या थी। उनके साथ उनकी पत्नी भी थीं। 14 मार्च की रात करीब एक बजे उनकी पत्नी जो खुद भी हृदय रोगी हैं, तबीयत ठीक नहीं लगने पर अपने रिश्तेदार के साथ घट लौट गईं। इस दौरान पत्नी ने एक किराए के अटेंडर को वहां रख दिया था। लेकिन रात दो बजे मरीज अस्पताल में अटेंडर को यह बोलकर निकल गया कि वह घर जा रहा है। सुबह इसकी सूचना अटेंडर ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.