बाराबंकी, नवम्बर 3 -- बाराबंकी। समर्थन मूल्य पर शुरू हुई धान खरीद नौ दिन बीतने के बाद भी अभी रफ्तार नहीं पकड़ सकी। करीब 25 केंद्र ऐसे हैं जहां अब तक बोहनी तक नहीं हुई। केंद्र प्रभारी भी खरीद की सही जानकारी अधिकारियों को नहीं दे रहे हैं। जिन केंद्रों पर टोकन दिए गए वहां तौल शुरू न होने से किसान परेशान हैं। नौ दिन में 1200 कुंतल ही खरीदा गया धान: जिले में धान खरीद के लिए 94 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिले में धान खरीद बीते 25 अक्टूबर से शुरू हुई। धान खरीद के नौ दिन बीत जाने के बाद भी अब तक खरीद में तेजी नहीं आ सकी। मशीनों के अपडेट होने में आई परेशानी के चलते हो या फिर केंद्र प्रभारियों द्वारा किसानों को खरीद के लिए जागरुक न करना यह कारण तौल की सुस्ती दर्शा रही है। करीब 25 क्रय केंद्र ऐसे हैं जहां अब तक धान खरीद की बोहनी तक नहीं हुई। जिलाधिकारी...