हल्द्वानी, अप्रैल 10 -- हल्द्वानी। नैनीताल जिले के सरकारी एवं सहायता प्राप्त स्कूलों में नए शिक्षण सत्र का आगाज उत्साहजनक रहा। बीते नौ दिनों में कक्षा एक से 12 वीं तक 7000 नए छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। शिक्षा विभाग का दावा है कि आने वाले दिनों में छात्र-छात्राओं की संख्या में इजाफा होगा। शिक्षा विभाग ने सत्र के पहले सप्ताह को 'प्रवेश उत्सव' के रूप में मनाया गया। इस दौरान स्कूलों को सजाया गया और नए आने वाले बच्चों का स्वागत किया गया। आंकड़ों के अनुसार, जिले के 1312 विद्यालयों में कक्षा 1 से 12वीं तक दाखिले की प्रक्रिया जारी है। विभाग का प्रयास है कि सरकारी स्कूलों में दी जा रही सुविधाओं के दम पर अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। जिले में कुल 4592 शिक्षक तैनात हैं। नामांकन की संख्या को और बढ़ाने के लिए शिक्षक ल...