भागलपुर, मार्च 19 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।  ललमटिया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 की निवासी जयश्री कुमारी ने नौ मार्च को थाने में 110 ग्राम सोने और 200 ग्राम चांदी के जेवरात और 60 हजार नगदी चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें कहा था कि 25  फरवरी को अपने गांव दरियापुर चली गई थी। उनकी ननद का गहना उनके घर पर ही रखा हुआ था। उनकी ननद आठ मार्च को उनके घर पर आई ताला खोलकर अंदर गई तो देखा कि गहना जेवरात सहित सारा रुपया पैसा गायब था। नौ दिन बाद भी वारदात का खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं ललमटिया थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। घटनास्थल की जांच एफएसएल टीम के द्वारा कराई गई है। जांच जारी है। जल्द मामले का उद्भेदन किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...