बदायूं, सितम्बर 5 -- नौ दिन पहले सड़क हादसे में घायल हुए अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर पहुंचे। हादसे में उसके साथ बाइक पर सवार गांव के ही युवक की घटना वाले दिन मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। फिलहाल अधेड़ की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसा सहसवान कोतवाली क्षेत्र के बिसौली रोड स्थित बहवलपुर तिगरा गांव के पास 26 अगस्त की रात हुआ था। गांव होतीपुर के रहने वाले सोनपाल 59 वर्ष पुत्र भागीरथ अपने गांव के ही सुभाष 26 वर्ष पुत्र श्याम सिंह के साथ खितौरा से परचूनी की दुकान का सामान लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। बहवलपुर तिगरा गांव के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि सोनपाल गंभीर र...