गंगापार, मार्च 18 -- हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्र का विशेष महत्व माना जाता है। इस वर्ष चैत्र नवरात्र का शुभारंभ गुरुवार 19 मार्च से होगा और नौ दिन तक श्रद्धा व आस्था के साथ मां दुर्गा की उपासना घर-घर और मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा की जाएगी।इस बार जगत जननी डोली पर विराजमान होकर पृथ्वी लोक में आ रही हैं। होली के बाद से ही घरों और मंदिरों में चैत्र नवरात्र की तैयारियां शुरू हो गई थी। मां के भक्त इस दौरान घरों में कलश स्थापना, जवारे बोने और नौ दिनों तक उपवास व पूजन कर मां भगवती की आराधना करते हैं। नवरात्र के दौरान संयम, साधना और भक्ति का विशेष महत्व माना जाता है। पं ध्रुव कुमार शास्त्री के अनुसार इस वर्ष मां दुर्गा डोली में विराजमान होकर आ रही हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार डोली में मां का आगमन समाज में कुछ उतार. चढ़ाव, प्राकृतिक बदलाव य...