हाथरस, मार्च 25 -- जनपद के तीन मूल्यांकन केंद्रों पर यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने का कार्य चल रहा है। परीक्षकों के गैरहाजिर रहने के कारण मूल्यांकन कार्य सुस्त गति से हो रहा है। अब शेष बचे नौ दिनों में करीब पौने दो लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य परीक्षकों को करना है। बागला व अक्रूर इंटर कालेज में हाईस्कूल तो सरस्वती इंटर कालेज में 18 मार्च से यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ। हाईस्कूल की 177253 तथा इंटरमीडिएट के लिए 140414 की उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए आवंटित की गई। अब तक हाईस्कूल की 78402 तथा इंटरमीडिएट से 51549 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य हो चुका है। वहीं अब हाईस्कूल की 98451 तथा इंटरमीडिएट की 88865 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शेष रह गया है। बताते है कि एक या दो अप्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.