नवादा, मई 23 -- नवादा में पिछले नौ दिनों से लापता एक किशोर का शव कादिरगंज थाना क्षेत्र के घोसतावां गांव के समीप सकरी नदी से शुक्रवार की सुबह करीब 08 बजे बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक उसकी हत्या कर बदमाशों ने शव नदी में गाड़ दिया था। इस मामले में पुलिस द्वारा दो आरोपितों को निरुद्ध किया गया है। दोनों किशोर बताये जाते हैं। साथ ही घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी पुलिस ने जब्त किया है। घटना की सूचना पर आक्रोशित लोगों ने नवादा सदर अस्पताल के समीप सड़क जाम कर दिया और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस बीच मौके पर पहुंचे नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में नगर थाने की पुलिस ने लोगों को समझाबुझा कर मामला शांत कराया। इसके बाद लोगों ने आधे घंटे के भीतर जाम हटा दिया। मृतक की पहचान प्रिंस कुमार के रूप में की गयी है। 15 वर्षीय...