बांका, मई 23 -- बांका, नगर प्रतिनिधि जिले में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले नौ दिनों के भीतर तीसरी बार ईंधन के दाम बढ़ने से महंगाई की मार और गहरी हो गई है। शुक्रवार तक जिलेभर में 110.78 रुपये प्रति लीटर बिकने वाला पेट्रोल शनिवार को बढ़कर 111.38 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं 96.74 रुपये प्रति लीटर मिलने वाला डीजल अब 97.29 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल में 53 पैसे तथा डीजल में 55 पैसे की वृद्धि दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- नौ दिनों में लगातार तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आमजन पर महंगाई की नई मार इधर लगातार बढ़ रहे ईंधन के दामों ने जिलेवासियों का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। रोजमर्रा के कामकाज के लिए बाइक और अन्य वाहनों का उपयोग करने वाल...