सिद्धार्थ, मई 13 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत उपकेन्द्र ढेबरुआ के ग्राम पंचायत भरौलीडीह और अमन तिराहा पर बिजली आपूर्ति नौ दिनों से बाधित है। नए ट्रांसफार्मर लगने से चार दर्जन घरों के नागरिकों को बिजली आपूर्ति की आस जग गयी है।नौ दिन पहले आंधी पानी के चपेट में आकर भरौलीडीह सड़क किनारे लगा बिजली खम्भा गिर गया था। खम्भे से जुड़ा हाइटेंशन इंसुलेटेड तार भी जमीन पर पड़ा रहा। ग्रामीणों की शिकायत पर बिजली विभाग कर्मचारियों ने पांच दिन बाद आकर बिजली खम्भा व तार को ठीक किया लेकिन आपूर्ति नहीं हो सकी। बिजली विभाग के लाइन मैन ने गांव के नागरिकों व अमन चौराहा के दुकानदारों को बताया कि यहां का ट्रांसफार्मर ही खराब हो गया है। यह भी पढ़ें- भुपतडीह में 15 दिनों से जला ट्रांसफार्मर, अंधेरे में हैं ग्रामीण बिजली के लिए कुछ दिन और इंतजार कीजिए। जब नया ...