चतरा, अप्रैल 15 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। प्रखंड की मलकपुर पंचायत स्थित खौराकला गांव में बुधवार को नौ दिनी शिव प्राण-प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ शुरू हुआ। यज्ञ के पहले दिन गाजे-बाजे के साथ कलश सह शोभायात्रा निकाली गई, इसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। यह शोभायात्रा यज्ञ मंडप से निकलकर कोनिवा नदी पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलशों में जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा पुनः यज्ञ मंडप पहुंची, जहां कलशों को स्थापित किया गया। कलशयात्रा में जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, जिला परिषद सदस्य सरिता देवी, भाजपा जिला महामंत्री डॉ मृत्युंजय सिंह, मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष रंजय भारती, मुखिया रीता देवी, विकास कुमार सिंह, राकेश सिंह, सांसद प्रतिनिधि नगीन सिंह, टुन्नी सिंह, कौशल सिंह एवं पंचायत समिति सदस्य प्रीति कुमारी ठा...