भदोही, मई 1 -- भदोही, संवाददाता। जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए थानों पर 50 महिलाओं समेत 207 जवानों को भेजा गया। जवानों का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद एसपी की ओर से उन्हें कार्य क्षेत्र को संबंधित थानों पर भेजा गया। अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रिक्रूट आरक्षियों को जनपद के विभिन्न थानों में व्यावहारिक प्रशिक्षण को भेजा गया है। पुलिस कार्य नीति के अनुसार रिक्रूट आरक्षियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ फील्ड की जमीनी हकीकत, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और जनता से संवाद की व्यावहारिक समझ होना आवश्यक है। ऐसे में कुल 207 जवानों (जिनमें महिला आरक्षी-50 तथा पुरुष आरक्षी-157) को तीन माह के लिए थानों पर भेजा गया है। यह भी पढ़ें- सुरसा थाना को मिले 60 नए आरक्षी, सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत बीट प्रणाली, पेट्रोलिंग और जनता के...