मुजफ्फरपुर, जनवरी 28 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (टीपीडीएस) के तहत गोदामों से खाद्यान्न के उठाव व डोर स्टेप डिलीवरी (डीएसडी) बंद करने वाले नौ परिवहन एजेंट से डीएम सुब्रत कुमार सेन ने स्पष्टीकरण पूछा है। डीएम ने इसे आवश्यक सामग्री अधिनियम के तहत किए गए एकरारनामा की शर्तों का उल्लंघन बताया है। इनको कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए दो दिनों के अंदर जवाब देने को कहा है। स्पष्टीकरण में पूछा है कि किन कारणों से गोदामों से खाद्यान्न का उठाव एवं प्रेषण बंद किया गया और क्यों न एकरारनामा की शर्तों के आलोक में उनका अनुबंध रद्द किया जाए। साथ ही सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त कर भविष्य के लिए उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.