भदोही, अप्रैल 20 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला मजिस्ट्रेट शैलेष कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट की परीक्षा 25, 26 एवं 27 अप्रैल, अवर अभियन्ता (सिविल) मुख्य परीक्षा तीन मई लेखपाल भर्ती परीक्षा 21 मई, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) लिखित परीक्षा तीन-चार जून प्रवक्ता (पुरुष-महिला) राजकीय इंटर कालेज परीक्षा सात जून और यूपी पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा आठ-नौ व 10 जून आयोजित होगी। इसके अतिरिक्त आगामी त्यौहारों यथा-बुद्ध पूर्णिमा, इदुज्जुहा (बकरीद) आदि पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था व त्यौहार एवं परीक्षा आदि के दृष्टिगत असामाजिक एवं अवांछनीय तत्वों की गतिविधियों एवं उनके क्रिया-कलाप से शान्ति भंग होने की सम्भावना उत्पन्न हो सकती है। अत: जिला सीमा के तहत लोक प्रशान्ति एवं शान्...