सासाराम, जनवरी 7 -- डेहरी, एक संवाददाता। डालमियानगर स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय डालमियानगर में नौ जनवरी को एक दिवसीय जॉब कैम्प आयोजित कर बेरोजगारों को नौकरी दी जाएगी। जिला नियोजन पदाधिकारी दिनेश तिवारी ने बताया कि जॉब कैम्प में इंस्टाकार्ट सर्विस प्राईवेट लिमिटेड (फिल्प कार्ट) द्वारा डिलीवरी बॉय, विस मास्टर के लिए 20 पद पर योग्य आवेदकों का चयन होना है। चयनित आवेदकों का जॉब लोकेशन डेहरी, सासाराम, नासरीगंज, बिक्रमगंज व कैमूर होगा। आवेदक के पास बॉयोडाटा, पते का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो, शैक्षिणक योग्यता, बैंक पासबुक व बाइक होना अनिवार्य है। आवेदक की उम्र 18-35 वर्ष व शैक्षिणक योग्यता 10वीं व उससे अधिक होनी चाहिए। चयनित आवेदक को प्रतिमाह 12000 रुपए से 20000 रुपए वेतन प्राप्त होगा। साथ ही फ्यूल, सप्लीमेंट डिलेवरी चार्ज व अन्य...