हरदोई, सितम्बर 14 -- हरदोई। दिवाली और छठ पूजा से पहले ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के बीच सोमवार को हरदोई रेलवे स्टेशन पर पीआरएस (कंप्यूटरीकृत यात्री आरक्षण प्रणाली) ठप हो गई। तकनीकी खराबी के चलते सुबह आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक आरक्षण काउंटर से टिकट जारी नहीं हो सके। इससे तत्काल टिकट लेने पहुंचे यात्रियों के साथ ही आरक्षण कराने और टिकट निरस्त कराने आए लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी। त्योहारी सीजन में ट्रेनों की सीटों को लेकर पहले से ही मारामारी है। ऐसे में आरक्षण काउंटर बंद होने से यात्रियों की मुश्किल और बढ़ गई। कई यात्री तत्काल टिकट के लिए सुबह ही स्टेशन पहुंचकर कतार में लग गए थे। यह भी पढ़ें- दिवाली-छठ के लिए 100 से अधिक स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग; पूरी लिस्ट देखें काउंटर खुलने की उम्मीद में इंतजार करते रहे, लेकिन बाद में तकन...