हाजीपुर, दिसम्बर 26 -- हाजीपुर । सं.सू. हाजीपुर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों छह से सात घंटे विलंब से आई और गईं। कड़ाके ठंड और घने कोहरे के बीच शीतलहर और बादलों की लुकाछुपी के बीच कनकनी ने जनजीवन को बेहाल किया है। कड़ाके की ठंड के बीच स्टेशन पर बैठकर समय काटना रेल यात्रियों को परेशान कर रहा है। कोहरे के कारण ट्रेनों की लेट लतीफी जारी रही। जो रेल यात्री तकनीकी रूप से सक्षण थे, उन्होंने तो ट्रेनों की जानकारी से संबंधित एप के जरिए ट्रेनों की अपडेट जानकारी जुटाई और ट्रेन की लोकेसन जानकर ही स्टेशन पर पहुंच रहे हैं, लेकिन जिनके पास ऐसी व्यवस्था नहीं है। या फिर जो दूर-दराज से आकर जंक्शन पर ट्रेन पकड़ने पहुंचे, उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को दोपहर के 02 बजे आने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के देर रात 11 बजे ...