नौ घंटे में टूटे बिजली तार को जोड़ पाया विभाग, लोग परेशान
मैनपुरी, मई 12 -- लगातार नौ घंटे बिजली कटौती हुई तो शहर के डेढ़ दर्जन से अधिक मोहल्ले मुश्किल में पड़ गए। सुबह के समय पीने के पानी की समस्या पैदा हो गई। ये कटौती सिविल लाइन फीडर ग्रामीण से जुड़े हाइटेंशन लाइन के तार टूटने से की गई। तार जोड़ने में विभाग ने नौ घंटे लगा दिए। बिजली कटौती का ये खेल शहर, कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में खूब किया जा रहा है। अब विभाग आने वाले दिनों में पेड़ों की टहनियों की छटाई के नाम पर कटौती का खेल शुरू करेगा। बड़ी समस्या ओवरलोडिंग और फाल्ट की है। जिससे लोगों को निजात नहीं मिल पा रही। मैनपुरी का बिजली विभाग बिजली कटौती के जरिए सरकार की छवि बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा। गर्मी शुरू होने से पहले ही विभाग को निर्देश दिए गए थे कि लोगों को निर्बाध आपूर्ति देने की व्यवस्था कर ली जाए। मगर विभाग ने कोई व्यवस्था नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.