फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 28 -- फर्रुखाबाद। लिंजीगंज हॉस्पिटल से एनएकेपी डिग्री कॉलेज तक जर्जर तार बदले जाने के कारण शनिवार को एनएकेपी फीडर नौ घंटे बंद रहा। इससे 2200 उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रविवार को भी जर्जर तार बदले जाने के कारण चार मोहल्लों की बिजली गुल रहेगी। विद्युत उपकेंद्र लकूला के एनएकेपी फीडर से करीब 2200 कनेक्शन धारक हैं। रविवार को जर्जर तार बदले जाने के चलते सुबह नौ बजे एनएकेपी फीडर बंद कर दिया गया। इससे करीब एक दर्जन से ज्यादा मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। पूरे दिन बिजली न मिलने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई मोहल्लों में तो लोगों को पेयजल का संकट उठाना पड़ा। कटौती तो सुबह नौ से सात बजे तक की थी, लेकिन सायं छह बजे एनएकेपी फीडर चालू कर दिया गया। जेई लकूला अजय कुमार ने बताया कि जर्जर तार बदले जान...