अररिया, मई 9 -- अररिया, वरीय संवाददाता रसाई गैस आपूर्ति में जिला प्रशासन किसी प्रकार की ढिलाई देने के मूड में नहीं है। अन्य दिनों की तरह शनिवार को भी जिला प्रशासन द्वारा गठित टीम ने सख्ती बरतते हुए जिले के नौ गैस एजेंसियों पर छापेमारी की। इस दौरान गैस की आपूर्ति व वितरण की जानकारी ली। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शंभू रजक ने बताया कि जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुचारू, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। वर्तमान में जिले में गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक पंचायत में पंचायत सरकार भवन एवं पंचायत भवनों में गैस वितरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। यह भी पढ़ें- 16 गैस एजेंसियों पर टीम ने की छापेमारी, उपलब्धता व वितरण की जांच वहीं शहरी ...