भदोही, जून 7 -- भदोही, संवाददाता। विद्युत वितरण उपकेंद्र औराई में खराब पड़े ब्रेकर को बदलने का काम किया जाएगा। इसके लिए नौ जून को दिन में 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। नार्थ फीडर के तुलसीपुर फीडर, ईस्ट फीडर, माधव सिंह फीडर, महथुआ फीडर के दर्जनों गांवों में पूरे दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अवर अभियंता ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि पेयजल समेत अन्य जरूरी कार्यों को कर दें, ताकि कटौती के दौरान दिक्कतें ना हों। खराब ब्रेकर को बदलने के बाद आपूर्ति को सुचारू करा दिया जाएगा। ताकि आगे बिजली आपूर्ति अच्छी तरह से मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...