रांची, जुलाई 27 -- रांची, वरीय संवाददाता। राज्य वन मुख्यालय स्थित विवेकानंद सभागार में सोमवार को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (हॉफ) झारखंड संजीव कुमार की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीणों की आजीविका सुदृढ़ करने, वन क्षेत्रों के प्रभावी प्रबंधन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा 20 जुलाई को दिए गए निर्देशों के समयबद्ध अनुपालन पर जोर दिया गया। बैठक में बैठक में वन पट्टा के लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान यह भी तय हुआ कि नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस से पहले तक सभी लंबित पट्टों को लेकर निर्णय ले लिया जाए और आदिवासी दिवस के दिन सभी जिलों और राज्य स्तर पर वन पट्टों का वितरण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 'एक पेड़ लगाएं-पांच यूनिट बिजली मुफ्त पाएं' योजना को जन-जन तक पहुंचाए...