रामपुर, जून 15 -- रामपुर। 21 जून को होने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट की परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में सुचारू और नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए कुल नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। रविवार रात को सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच परीक्षा के प्रश्न पत्र भी जिले में पहुंच गए। सभी प्रशन पत्रों को एक बैंक के लॉकर में सुरक्षित रखवा दिया गया है। ​परीक्षा के नोडल अधिकारी अजय गुप्ता ने बताया कि सभी नौ केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रहेगी। जिले में 27सौ अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, मोबाइल या किसी भी तरह की संदिग्ध सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी। सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा और फ्लाइंग स्क्वाड भी लगातार निरीक्षण करेंगे। अभ्यर्...