फिरोजाबाद, दिसम्बर 13 -- जवाहर नवोदय विद्यालय बजीरपुर जहलपुर में कक्षा छह में प्रवेश के लिए शनिवार को नौ केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया। परीक्षा में कुल 4171 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 2899 छात्र शामिल हुए। नवोदय विद्यालय की एक सीट पर 36 से ज्यादा छात्र दावेदार हैं। परीक्षा में पास होने वाले 80 छात्रों को ही प्रवेश मिल सकेगा। सुबह 11.30 बजे शहर के गोपीनाथ इंटर कॉलेज, एमजी बालिका इंटर कॉलेज, टूंडला के ठा. बीरी सिंह इंटर कॉलेज, शिकोहाबाद के नारायण इंटर कॉलेज, पाली इंटर कॉलेज, जसराना के लोक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, सिरसागंज के एमडी जैन कॉलेज और क्षेत्रीय इंटर कॉलेज में परीक्षा शुरू हुई। इससे पहले ही छात्र अपने अभिभावकों के साथ केंद्रों पर पहुंच गए। दस बजे से ही गेट पर लाइन लगना शुरू हो गई। आंतरिक सचल दस्तों ने बारी-बारी से तलाशी ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.