अंबेडकर नगर, फरवरी 18 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश संस्कृत माध्यमिक शिक्षा परिषद की वार्षिक परीक्षा गुरुवार से जिले के नौ केंद्रों पर शुरू होगी। परीक्षा में कुल 2076 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को सकुशल और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ-साथ सह केंद्र व्यवस्थापक भी नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा जनपद स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम से ऑनलाइन मॉनिटरिंग भी की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। परीक्षा 19 फरवरी से प्रारंभ होकर 28 फरवरी तक संचालित होगी। अधिकारियों ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के दौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.