पूर्णिया, जुलाई 13 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में रविवार को जलालगढ़ में गायत्री परिवार की विशेष गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दी वर्ष, प्रस्तावित नौ-कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, गो-रक्षा अभियान तथा आगामी रचनात्मक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए गायत्री शक्तिपीठ के उप-जोनल प्रमुख प्रदीप पांडेय, जिला समन्वयक मायाकांत झा एवं युवा प्रकोष्ठ के अभिमन्यु जी ने संगठन की गतिविधियों एवं आगामी योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी जलालगढ़ में शीघ्र ही उपयुक्त स्थान पर नौ-कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। गायत्री परिवार के संजय चौधरी ने कहा...