औरैया, नवम्बर 23 -- औरैया, संवाददाता। प्रात:कालीन बेला में नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन धूमधाम से हुआ। इस दौरान वेदिका पूजन और देव पूजन की रस्मों के साथ यज्ञ की शुरुआत की गई। यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए टोली नायक श्याम बिहारी शर्मा ने इस अवसर पर विश्व कल्याण, जीवमात्र के कल्याण, पर्यावरण के शोधन और आध्यात्मिक प्रगति पर गहन विवेचन प्रस्तुत किया। उन्होंने संगीत के माध्यम से होता है सारे विश्व का कल्याण यज्ञ से, जल्दी प्रसन्न होते हैं भगवान यज्ञ से गीत के साथ भावमयी प्रस्तुति दी। श्याम बिहारी शर्मा ने बताया कि यज्ञ से मानव का जीवन समाज कल्याण के प्रति समर्पित होता है और यही आत्म कल्याण की राह पर चलने के लिए प्रेरित करता है। तीन पालियों में संपन्न हुए इस यज्ञ का उद्देश्य व्यक्ति को आध्यात्मिक उन्नति और समाजिक भलाई की ओर मार्गदर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.