कोडरमा, अप्रैल 16 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत करमा दुर्गा मंडप परिसर में बुधवार से नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ की शुरुआत हुई। चार दिवसीय इस महायज्ञ के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महायज्ञ में हरिद्वार समेत अन्य तीर्थ स्थलों से कई साधु-संत भाग ले रहे हैं। महायज्ञ का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। इस अवसर पर कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव, मुखिया मोनी देवी, मुखिया प्रतिनिधि अनिल यादव, भाजपा नेता शिवेंद्र नारायण सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। महायज्ञ के प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई। चिलीतांड छठ घाट से सैकड़ों महिलाओं ने जल उठाया और पूरे पंचायत का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंचीं। यह भी पढ़ें- गायत्री महायज्ञ भक्ति जागरण के स...