बिजनौर, जनवरी 6 -- सोमवार रात क्षेत्र के गांव सैंद्ववार में 9 किसानों के ट्यूबवेल पर हुई चोरी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गांव निवासी किसान विवेक कुमार चंद्रमणि कृष्ण पाल रमेश लक्ष्य देशराज योगराज आदि ने बताया कि उनके ट्यूबवेलों से चोर सोमवार रात में स्टार्टर केबिल अन्य सामान चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह जब खेतों पर गए तो चोरी होने का पता चला। उधर कार्यवाह क्राइम प्रभारी निरीक्षक दलीप कुमार ने बताया ग्राम प्रधान से चोरी की सूचना मिली थी। एसआई को भेजकर जांच लिए भेजा गया। किसानों की तरह से कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...