बिजनौर, जनवरी 28 -- बोले बिजनौर में 12 जुलाई 2025 को सड़क खस्ताहाल, इंतजार में गुजरे पांच साल नामक शीर्षक से चंदक बालावाली बदहाल मार्ग की समस्या को प्रकाशित किया गया था। जिसका संज्ञान लेते हुए सदर विधायक सूचि मौसम चौधरी ने नौ किलोमीटर मार्ग का सुदृढ़ीकरण एवं सात मीटर चौड़ीकरण प्रदेश सरकार से स्वीकृत करा क्षेत्रीय जनता की बड़ी समस्या हल की है। बुधवार को भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने विधिवत रूप से मार्ग का शुभारंभ किया। इस अवसर पर गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इससे बड़ी संख्या में ग्रामीणों को राहत मिलेगी। बुधवार की दोपहर वरिष्ठ भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने नौ किलोमीटर मार्ग का सुदृढ़ीकरण एवं सात मीटर चौड़ीकरण का शुभारंभ किया। शुभारंभ के बाद आयोजित सभा का संचालन जितेन्द्र राजपूत व मंडल अध्यक्ष भाजपा मनोज कुमार अहलावत व अध्यक्षता कुलवीर सिंह उर्फ...